इटारसी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हात्सेप्प पर इन दिनों जिले के संगीत प्रेमियों को लॉक डाउन संगीत सितारे प्रतियोगिता में बहुत आनंद आ रहा है। ग्रुप में शामिल संगीत प्रेमियों का कहना है कि वो ग्रुप के ओपन होने का इंतज़ार करते हैं और जैसे ही ग्रुप ओपन होता है आपस में थोड़ी बहुत चैट करने के बाद प्रतियोगिता में आपस में हॉकी गेम की तरह बाल गोल पोस्ट में डालने कोशिश करते हैं। ग्रुप एडमिन बीबीआर गाँधी का कहना है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को संगीत का आनंद लेते हुए खेल खेल में सुगम संगीत आधारित बॉलीवुड के मशहूर गीतों को शामिल किया है। ग्रुप से जुड़े लोग बहुत उत्साह के साथ न केवल भागीदारी करते हैं बल्कि मेरा मार्गदर्शन भी करते हैं। ग्रुप में एक्सपर्ट कमेन्ट देने वाले इटारसी के संगीत क्षेत्रे के जीतेन्द्र ओझा, कराओके के मनोज राठोर, कराओके ऑर्केस्ट्रा के संजय पुरकर और संगीत से जुड़े बैस परिवार के अमिताभ बैस भी जुड़े हुए हैं । गाँधी का कहना है कि वो ग्रुप के लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ भागीदार बनाते हुए स्वस्थ मनोरंजन तब तक देते रहेंगे जब तक हम कोरोना के सम्पूर्ण लॉक डाउन से बाहर नहीं आ जाते। ग्रुप में कई हस्तियाँ जुडी हुई हैं जिनमे दिल्ली के डॉ संजय धवन, मुंबई से एम एस खान, होशंगाबाद से शिक्षा विभाग से डीसी जे पी यादव जी शामिल हैं।









