इटारसी। गुडविल क्लब इटारसी ने शासकीय माध्यमिक शाला गोकुल नगर खेड़ा को जूते चप्पल रखने के लिए दो रैक प्रदान किए। शिक्षक कल्याण संगठन इटारसी के मार्गदर्शन में शहर के गुडविल क्लब ने शासकीय माध्यमिक शाला मिशन खेड़ा इटारसी को जूतों के लिए दो रैक देकर शासन की उपहार योजना को सार्थक किया।
शासकीय माध्यमिक शाला गोकुलनगर खेड़ा में आज रैक प्रदान करने गुडविल क्लब परिवार से प्रभात खंडेलवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद राजकुमार यादव ने की। इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि शालाएं शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का केन्द्र होती हैं। जूते चप्पलों को व्यवस्थित रखना जीवन को व्यवस्थित रखने का संदेश देता है। छात्र-छात्राएं व्यवस्थित जीवन के माध्यम से जीवन में हर उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। संस्था प्रधान ब्यूला गौर ने कहा कि गुडविल क्लब ने शाला को जूते रैक उपहार में देकर जहां सरकार की उपहार योजना को सार्थक किया वहीं दूसरी और शाला के 91 छात्र-छात्राओं के जूते चप्पलों की परेशानियों का समाधान किया। कार्यक्रम को फूलचंद यादव, उमाशंकर यादव, सुरेश चिमानिया, राम चरण नामदेव, अशोक मालवीय, सुषमा शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण रत्नेश तिवारी ने दिया एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक राजकुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम में अंजना श्रीवास्तव हीरा सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा। जूते चप्पलों के रैक प्राप्त होने पर शाला प्रबंधन समिति परिवार के सदस्यों ने आभार माना।
स्कूल को प्रदान किए दो रैक

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement














