इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई इटारसी में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हो गया है। 1 सितंबर से इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
केन्द्रीय विद्यालय सीपीई में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राचार्य आरके रुद्र के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओ ने स्वच्छता शपथ, स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता विषय पर चित्रकला, हेंडवॉश डे, स्वच्छता विषय पर चित्रकला, स्वच्छता जागरूकता रैली तथा लेटर टु बापू जैसे अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह बुधवार को किया। समारोह में प्राचार्य आरके रुद्र ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता प्रभारी एवं संयोजक अखिलेश उपाध्याय के निर्देशन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दिये दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
स्वच्छता की शपथ के साथ पुरस्कार वितरित

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








