इटारसी। गर्मी बढऩे के साथ ही ट्रेनों के एसी फेल होने की घटनाएं बढऩे लगी हैं। गुरुवार को अमृतसर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के चारों एसी कोच में कूलिंग नहीं थी तो यात्रियों ने इटारसी स्टेशन पर आकर हंगामा किया। इसी तरह से शुक्रवार की शाम को गुवाहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के एसी बंद हो गये तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
ट्रेनों में एसी कोच में यात्रियों को तकलीफदेह यात्रा करनी पड़ रही है। दरअसल, लगातार बढ़ती गर्मी में यात्रियों को कोच की ठंडक बढ़वाना महंगा पडऩे लगा है। दबाव बढऩे पर कोच की बैटरी का वोल्टेज ड्राप होकर एसी बंद हो रहे हैं। ऐसी ही घटना शनिवार की शाम को यहां पहुंची गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में हुई। बताया जाता है कि बढ़ती गर्मी में यात्रियों ने ट्रेन अटेंडर पर कूलिंग बढ़ाने का दबाव बनाया और लगातार कूलिंग बढ़ाने के प्रयास में कोच की बैटरियां ड्राप हो गयीं। इटारसी आते-आते गर्मी से परेशान यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने यहां हंमागा कर दिया। रेलवे के एसएसई का कहना था कि यहां बैटरियां नहीं होती हैं, इसलिए यहां कुछ भी करना संभव नहीं था। यात्रियों को समझाईश देकर रवाना किया है कि ट्रेन चलते-चलते बैटरियां चार्ज होंगी। कूलिंग बढ़ाने के लिए दबाव मत बनाईये। इसी तरह से शुक्रवार को अमृतसर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भी एसी बंद होने से यात्रियों ने हंगामा किया था। बताया जाता है कि इस ट्रेन के एसी अमृतसर से ही बंद थे और यात्रियों ने लगभग हर स्टेशन पर हंगामा किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार रुकते-रुकते ट्रेन लेट होती गयी।
हंगामा : दबाव में कूलिंग बढ़ाता गया अटेंडर, वोल्टेज हुआ ड्राप

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








