होशंगाबाद। नर्मदा और तवा के संगम स्थल बांद्राभान में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान करके दान किया और मेले का लुत्फ उठाया। आज कार्तिक पूर्णिका का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन न सिर्फ बांद्राभान बल्कि नर्मदा के सेठानी घाट पर भी हजारों ने पावन नर्मदा में डुबकी लगायी।
आज कार्तिक पूर्णिमा पर होशंगाबाद जिला सहित आसपास के जिलों से आए हजारों भक्तों ने सुबह की पहली किरण के साथ ही स्नान करना प्रारंभ कर दिया था। श्रद्धालुओं ने पावन नर्मदा में स्नान करके दानपुण्य किया और संगम स्थल पर रेतीले मैदान में लगे मेले का लुत्फ उठाया। दो दिन पूर्व मेला का शुभारंभ कलेक्टर प्रियंका दास एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना सहित जिला पंचायत के सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आरएस बघेल, जनपद पंचायत सीईओ नमिता बघेल ने मां नर्मदा की पूजा एवं आरती कर किया था। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा और तवा संगम पर स्नान करने पहुंचे थे। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में दुकानदार और श्रद्धालु संगम स्थल पर पहुंच चुके थे। मेले में होशंगाबाद, सीहोर, बैतूल सहित हरदा और अन्य आसपास के जिले के लोग संगम स्थल पर दो-तीन दिन रात्रि रुक कर मां नर्मदा का भजन कीर्तन करते हैं, फिर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करके ही वापस अपने घर जाते हैं।
हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








