इटारसी। ग्राम पर्रादेह में शासकीय प्राथमिक शाला के अंतर्गत हमारा घर, हमारा विद्यालय योजना का शुभारंभ आज सरपंच के घर हुआ। सरपंच केएल वर्मा ने घंटा बजाकर अभियान का शुभारंभ किया।
वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण शासन के निर्देशों के पालन अनुसार घर-घर पढ़ाई अभियान में सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का पालन किया। सरपंच कन्हैयालाल वर्मा ने स्वयं के घर पर घंटी बजाकर शुभारंभ किया जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक केएस व्यास एवं समस्त शिक्षक उपस्थिति रहे। योजना अंतर्गत ग्राम में घर-घर पढ़ाई कराई जाएगी जिसमे ंमोहल्ले के 8 से 10 बच्चों क़ा समूह बनाकर पढ़ाई का शुभारंभ हुआ।
हमारा घर, हमारा विद्यालय योजना का शुभारंभ


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









