इटारसी। इटारसी ग्राम साकेत में अखिलभारत हिंदू महासभा संगठन द्वारा की गई बैठक में वार्ड क्रमांक 7 पीपल मोहल्ला में हरिजन महिला मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित इटारसी नगराध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुशंसा पर श्रीमति गनपति सोलंकी को साकेत ग्राम के अध्यक्षा पद की घोषणा के साथ नियुक्ति पत्र भी दिया गया। इस बैठक में प्रदेश राजनितिक सलाहकार पं श्री बालमुकुंद शास्त्री, संभाग अध्यक्ष बालबिहारी मालवीय, संगठन मंत्री कन्हैयालाल रैकवार, इटारसी नगर महामंत्री श्रीमती शशिकला रैकवार उपस्थित रहे।
हरिजन महिला मोर्चा का किया गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









