इटारसी। गांधी जयंती पर नगर पालिका परिषद के सहयोग से वार्ड 30 हरिपुरा में मांझी मछुआ मोहल्ला में युवा मांझी समाज संगठन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।
युवा मांझी समाज संगठन ने विधायक प्रतिनिधि को नगर पालिका अध्यक्ष के नाम एक मांगपत्र सौंपकर वार्ड 30 हरिपुरा मांझी-मछुआ मोहल्ला में संस्कृति एवं सामाजिक कार्यक्रम के लिए 15 गुणा 20 का श्री निषादराज मंगल भवन बनाने की मांग की। कार्यक्रम में समाज के अशोक मास्साब, महेश रैकवार, बीएल केवट, अनिल केवट, रजत रैकवार, संतोष रैकवार एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे। संचालन मोहन रैकवार ने किया तथा आभार युवा मांझी समाज के अध्यक्ष रोहित रैकवार ने किया।
हरिपुरा में किया नपा के सहयोग से पौधरोपण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








