इटारसी। 22971 बांद्रा-पटना एक्सप्रेस के कोच का स्प्रिंग टूटने की जानकारी मिलने के बाद आज उसे यहां रोककर कोच निकाला और इसके यात्रियों को अन्य कोच में बिठाकर ट्रेन को यहां से रवाना किया। जब यह ट्रेन सुबह करीब 9:20 बजे यहां आयी तो कर्मचारियों ने ट्रेन के एसी, ए-1 कोच का स्प्रिंग टूटा देखा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कोच को ट्रेन से अलग करने का निर्णय लिया। इस दौरान इस कोच में बैठे यात्रियों को उतारकर अन्य कोच में शिफ्ट किया गया। स्टेशन प्रबंधक एसके जैन ने बताया कि कोच को सिक घोषित कर ट्रेन से अलग किया और यात्रियों को अन्य स्लीपर कोच में शिफ्ट करने के बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया है। ट्रेन को बिना कोच अलग किए यहां रवाना कर दिया जाता तो आगे जाकर हादसा होने की आशंका थी।
हादसे से बची बांद्रा-पटना एक्सप्रेस

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








