इटारसी। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों को उनके कार्डों का वितरण करने के लिए वार्ड 22 में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब एक हजार लोगों को उनके कार्ड वितरित किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया था। उनके पंजीयन होने के बाद अब उनके कार्ड बनकर आ गए हैं। इन कार्डों का वार्डस्तर पर वितरण होना है। वार्ड 22 में महेश आर्य ने शिविर लगाकर सभी हितग्राहियों को उनके कार्डों का वितरण किया। शिविर में पार्षद महेश आर्य ने हितग्राहियों को इस योजना में पंजीयन कराने के फायदे भी गिनाए। कई हितग्राहियों ने पार्षद आर्य से अपने कार्ड नहीं आने की शिकायत भी की जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द कार्ड आने का आश्वासन दिया।
हितग्राहियों को संबल योजना के कार्ड वितरित

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









