हिन्दी दिवस पर लगी साहित्य की प्रदर्शनी

इटारसी। हिंदी दिवस पर युवा पत्र लेखक मंच एवं साहित्यिक संस्था संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदांचल के साहित्यकारों की उपलब्ध कृतियों तथा इस क्षेत्र से प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पत्रिकाओं की एक प्रदर्शनी का आयोजन श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने किया। इस अभूतपूर्व प्रदर्शनी में सामक गुरुजी, विपिन जोशी, नत्थूसिंह चौहान, ब्रजमोहन सिंह ठाकुर, छैलबिहारी पांडे, बाबूलाल खंडेलवाल, सावित्री शुक्ल निशा, मालती कुशवाहा, नर्मदा प्रसाद गुप्त, जयदेव वशिष्ठ, रमेश दुबे, श्यामा ओझा , सीबी काब्जा, टीआर चोलकर, जानकी प्रसाद स्वर्णकार, जेएस कुशवाहा, दिनेश द्विवेदी, महेश दर्पण, ओम भारती, पंकज पटेरिया, ऋषिवंश, बीके पटेल, बलराम चुटीले, डॉ ओम भारद्वाज, प्रमोद पगारे, विनोद कुशवाहा, राजेन्द्र मालवीय, देवेन्द्र सोनी, मोहन सगोरिया, सुधांशु मिश्र, डॉ. प्रतिभा सिंह परमार राठौड़, डॉ. श्रीराम निवारिया, सुदेश मेहर, मनीष पाराशर, अंकुर नाविक, ट्रेसी कुशवाहा आदि साहित्यकारों की पुस्तकें पाठकों के अवलोकन के लिए रखी गईं। इसके अतिरिक्त पुनश्च, शिनाख्त, आकंठ, शब्द ध्वज, मानसरोवर, कथाचक्र, साहित्य सृजन आदि साहित्यिक पत्रिकाओं के साथ-साथ श्रीमती शांति देवी महादेव पगारे स्मृति समिति द्वारा प्रकाशित किताबें भी प्रदर्शनी में रखी गईं थीं। आयोजन के सूत्रधार कथाकार एवं लेखक विनोद कुशवाहा थे। उनके द्वारा संकलित पुस्तकों तथा पत्रिकाओं को देखने प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनी को सफल बनाने में राजेश दुबे, बृजमोहन सिंह सोलंकी, विकास उपाध्याय, तरुण तिवारी तरु, आलोक शुक्ल अनूप, दिनेश सिंह आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

TAGS
Share This
error: Content is protected !!