इटारसी। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय महापर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहली लाइन स्थित युवा मोर्चा कार्यालय में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति दुबे, भाजपा महिला मोर्चा की सुनीता सपकाल, क्षमा चांवरे,प्रीति अग्रवाल,संध्या चौहान एवं कु.रोली दुबे के द्वारा भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडावंदन किया एवं राष्ट्र गान के पश्चात् तिरंगे झंडे को सलामी दी गयी। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस का महत्त्व बताते हुए भारतीय संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भारत की आन-बान-शान को बढ़ाने में अपने योगदान का संकल्प दिलाया।
झंडावंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्देश पुरोहित,सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल,भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर,भाजपा के वरिष्ट भाजपा नेता धनपाल पटेल,पूर्व पार्षद शिवकिशोर रावत,सांसद प्रतिनिधि सोनू दीक्षित,समाजसेवी रामशंकर मेहतो,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, भाजपा पूर्व नगर महामंत्री राजेंद्र तोमर, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय खंडेलवाल, दीपक बस्तवार, रमाकांत चौधरी, दिनेश गालर, सुभाष मालवीय, पार्षद यज्ञदत्त गौर, हरगोविंद सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री ज्वाला भाट,सांसद प्रतिनिधि संदीप मालवीय,अजय सोनी, सौरभ सोलंकी,मनोज पोपली, राकेश ठाकुर,जवाहर राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोचा नगर महामंत्री वैभव मलोनिया,सांसद प्रतिनिधि मनोज मालवीय,प्रत्युष दुबे,अमित पटेल,विजय चौरे,धर्मेश सोलंकी,छोटू अग्रवाल,अर्पित रावत, प्रदीप रैकवार, रितेश सोनी, कृष्णकांत शर्मा, हेमंत वर्मा, अतुल पटेल, बिक्कु ठाकुर, अभिनव शर्मा, शुभम वालिया, पवन सोनी, सोनू जैन, राहुल कुशवाह, योगेश झालिया, देवेंद्र मालवीय, अन्नू सरवरिया, अनुराग चौकसे, फरहान खान, किशन यादव, विवेक गालर, मोहित रावत, जयेश बागड़, मोनू दुबे, शुभम पटेल, शैलेश योना, सूरज सोनी, विक्की मालवीय, जीत सिंह आदि युवा शक्ति के सदस्य उपस्थित थे।
हुआ झंडावंदन, दिलाया संकल्प
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








