---Advertisement---

हॉकी (Hockey) को वही पुराना सम्मान मिले : छाबड़ा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। खेल जीवन का अहम अंग है, जिस पर सबकी सहभागिता समय की मांग है। हॉकी (Hockey )इस शहर की पहचान है और हॉकी होशंगाबाद ने जो मानसून ट्राफी (Mansoon Trophy) के माध्यम से अनूठा प्रयास किया है, उसका सम्मान करते हुए मैं सभी आयोजकों को दिल से धन्यवाद देता हूं और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिले, इसके लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने को तत्पर हूं। यह बात मानसून Trophy 6-A Side Hockey प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा ( Jasbeer Singh Chhabra) ने कही। उन्होंने विजेता टीम को अपनी ओर से नगद राशि से भी पुरस्कृत किया।
श्री छाबड़ा ने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं। इस दिशा में शहर के खेल प्रेमियों और सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करना चाहिए ताकि हमारे यहां हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पुन: पहचान दिलायी जा सके। गाँधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में एक दिनी स्पर्धा के समापन पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को रोजगार सहित खेलों के प्रति उत्तरदायित्व के लिए प्रयास निरंतर होते रहना चाहिए। हॉकी (Hockey ) के प्रति अपने समर्पण व योगदान को हमारे सीनियर्स ने बरकरार रखा है।
हॉकी होशंगाबाद के सचिव कन्हैया गुरयानी ( Kanhaiya Guryani) ने कहा कि सबके सहयोग से प्रतियोगिता का आगाज शानदार रहा है, आगे भी सभी सीनियर्स के मार्गदर्शन में हम इसे और ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। इस नये प्रयोग में हमारे सीनियर्स ने पूरी निष्ठा से सहयोग और मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने मुख्य अतिथि जसबीर सिंघ छाबड़ा का खेल के प्रति सहयोग और समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जब मानसून ट्रॉफी कराने का विचार आया तो नगर पालिका में पूर्व सभापति और समाजसेवी जसबीर सिंघ छाबड़ा ने खिलाडिय़ों के हित में तत्काल नगद पुरस्कार देने और अपना समय भी देने पर सहमति दी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को नगद पुरस्कार उन्हीं ने उनकी ओर से दिया और विजेता ट्राफी देने में भी आगे रहे। इस अवसर पर सीनियर खिलाड़ी दीपक जेम्स, अरुण राबर्ट, सर्वजीत सिंह सैनी, लायंस क्लब के अयूब खान सहित अनेक जूनियर और सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.