इटारसी। श्री अग्रवाल भवन के चौराहे पर महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह 10 फरवरी, रविवार को सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा रहेंगे और अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल करेंगी।
तरुण अग्रवाल मंडल इटारसी के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा श्री अग्रवाल भवन के समीप स्थित चौराहे को महाराजा श्री अग्रसेन चौराहा घोषित करने के उपरांत भंवरलाल अग्रवाल एवं प्रकाशचंद अग्रवाल की स्मृति में प्रकाशचंद मुरारीलाल परिवार द्वारा समाजवाद के प्रणेता श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा प्रदान की गई है। इस प्रतिमा की श्री अग्रवाल भवन चौराहे पर स्थापना एवं अनावरण समारोह रविवार को किया जाएगा।
होगा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









