इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी के तत्वावधान में आज होली मिलन परशुराम भवन में मनाया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन होशंगाबाद जिला राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ
भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, पूर्व विधायक
अम्बिका प्रसाद शुक्ल एवं जिलाध्य्क्ष जीतेंद्र ओझा द्वारा किया गया स्वागत भाषण सम्राट तिवारी युवा शाखा
अध्याक्ष ने किया। सभी वक्ताओं द्वारा हास परिहास के बीच सामाजिक संगठन की एकता पर बल दिया। इस मौके पर सुरेश दुबे सीएमओ नपा, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला भी उपस्थित थे। प्रथम चरण का संचालन सुनील बाजपेयी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ममता बाजपेयी, पं आलोक शुक्ल्, मदन बडकुर, तरूण तिवारी, एसआर घाटे, चिंतामणी, विनय चौरे, अविनेष चंद्रवंशी, सतीश शर्मा, गुलाब भूमरकर ने होली गीत और कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर डा यूके शुक्ला का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन मनोहर तिवारी जिलाध्यक्ष ने किया।
होली मिलन पर कवियों ने बांधा समां

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








