अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया पौधरोपण
इटारसी। सोमवार 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं ने पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की पहल की। युवाओं के संगठन विवेकानंद युवा मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को विवेकानंद युवा मंडल ने ग्राम भीलाखेड़ी के खेड़ापति मंदिर के स्थान पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया। इस दौरान मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इटारसी डिवीजन उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय, समाजसेवी ऋषभ दुबे, किसान संघ के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सोलंकी, विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष राजेश मालवीय, युवा नेता मयंक माहाल्ला, लखन सिंह सोलंकी, जमना यादव, अजय चौरे संजय यादव, गोविंद यादव, रजत अजय चौरे, नारायण यादव, मनोज, आकाश राजपूत, राजेश यादव ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।