अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन 23 को

अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन 23 को

होशंगाबाद। राष्ट्रीय कवि संगम होशंगाबाद व्दारा नर्मदांचल वेलफेयर सोसायटी इटारसी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई को रात्रि 7 बजे से अंजुमन सभागार में किया जायेगा।
राष्टीय कवि संगम के केप्टन करैया ने बताया उक्त कवयित्री सम्मेलन में देश के विभिन्न अंचलों से आमंत्रित चेतना शर्मा आगरा, डाँ.प्रियंका सोनी मुम्बई, अलका चौधरी बालाघाट, नमृता श्रीवास्तव भोपाल, हेमाबुखारिया टीकमगढ़, रेखा ताम्रकार मंडला, मोनिका पांडे झांसी, सरिता सरोज गोंदिया, स्वर्णा छेनिया जबलपुर, प्रज्ञा जायसवाल सोहागपुर, दीपाली शर्मा इटारसी अपनी प्रस्तुति देंगी।
इस अवसर डाँ. श्रीमती प्रकाश टाटा आनंद प्रलेखन अधिकारी, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली का नारी शक्ति सम्मान किया जायेगा।
यह आयोजन मुख्य अतिथि डाँ. सीतासरन शर्मा अध्यक्ष म.प्र. विधानसभा, अध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष न.पा.प.इटारसी, विशिष्ठ अतिथि साधना सुरेश दुबे अध्यक्ष सर्व बाम्हण महिला संगठन के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम संयोजक अमृता मनीष ठाकुर पार्षद नपा एवं ममता बाजपेयी तहसील संयोजक राष्ट्रीय कवि संगम ने कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!