अग्रवाल भोजनालय के संचालक पर दूसरी बार हमला
इटारसी। रात करीब दस बजे पूड़ी लाइन स्थित अग्रवाल भोजनालय के संचालक श्याम अग्रवाल पर दो युवकों ने हमला कर दिया। हमले में श्याम अग्रवाल घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी कुछ युवकों ने अग्रवाल भोजनालय के संचालक पर हमला कर होटल में तोडफ़ोड़ कर दी थी। डेढ़ माह में उस पर दूसरी बार हमला हुआ है।
टीआई विक्रम रजक का कहना है कि करीब दस बजे मारपीट की घटना हुई है। श्याम अग्रवाल घायल है, उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्याम अग्रवाल और दो अन्य युवक कक्कू और सुमित के बीच नशे में विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व भी श्याम अग्रवाल ने नशे में कुछ हुज्जत की थी। फिलहाल उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवकों पर मारपीट का मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है।