अच्छी बारिश की कामना कर किया जलाभिषेक

इटारसी। अच्छी बारिश की कामना कर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी ने कांग्रेसजनों के साथ इटारसी सरोवर के तट पर जलाभिषेक कर शीतला माता मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया।
शहर का जलस्तर काफी नीचे चला गया है और जल समस्या से सारा शहर जूझ रहा है। अब सबको ईश्वर पर ही भरोसा है कि वह निरंतर बारिश करे। इसी कामना को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी ने अपने परिजनों एवं कुछ कांग्रेससियों के साथ मिलकर शनिवार की शाम अनेक ब्राह्मणों के वेद मंत्रो के साथ इटारसी सरोवर के कमला नेहरु पार्क तट पर पूजा अर्चना कर सरोवर का जलाभिषेक किया। इसके बाद पास में ही स्थित शीतला माता मंदिर में श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया।
गांधी परिवार के इस सार्वजनिक आयोजन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, राजकुमार उपायाय, मुकेश गांधी, रमेश साहू, पूर्व पार्षद कलावती रैकवार, रजनी सोलंकी सहित अनेक महिलाएं एवं कांग्रेसी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!