अजाक्स के चुनाव में 43.86 फीसदी वोट पड़े

जिलेभर के 9 मतदान केन्द्रों पर डाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए वोट ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए भी आज ही मतदान कराया गया

जिलेभर के 9 मतदान केन्द्रों पर डाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए वोट
ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए भी आज ही मतदान कराया गया
इटारसी। अजाक्स संघ के आज हुए चुनाव में जिलेभर के मतदान केन्द्रों पर 43.86 फीसदी वोट डाले गए। संगठन के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिलेभर में 9 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें आज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया।
ये मतदान केन्द्र बनाए थे
संघ के होशंगाबाद, इटारसी, बाबई, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, पचमढ़ी, डोलरिया, सिवनी मालवा कुल थे। इनमें से केवल 43।86 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
इतने मतदाता थे
होशंगाबाद 998, इटारसी में 919, बाबई 300, सोहागपुर में 300, पिपरिया 1300, बनखेड़ी 400, पचमढ़ी 400, डोलरिया 120 सिवनी मालवा में 300 सहित कुल 5037 वोटर हैं।
इनका भाग्य मतपेटी में बंद
अजाक्स जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें शिवराम पावक जाटव, एनआर हरियाले, डॉ।सुषमा ठाकुर वर्मा। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिए विमल चुटीले, चंद्रशिवराम उईके और ओपी बड़कुर मैदान में थे। इसी तरह से केसला ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए भागीरथ प्रसाद अहिरवार, रामबख्स अहिरवार मैदान में थे।
दो पैनल मैदान में
अजाक्स संघ के चुनाव में दो पैनल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। निवृतमान जिला अध्यक्ष मानसिंह मेहरा की पैनल से इस बार अध्यक्ष पद के लिए शिवराज पावक मैदान में थे तो हरियाले पैनल से स्वयं एनआर हरियाले अध्यक्ष पद के लिए तथा विमल चुटीले और चंद्रशिवराम उईके उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे। संगठन के महासचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं। जिन पर सहमति नहीं बनी उनके लिए आज मतदान कराया गया है।
क्या है अजाक्स संगठन
अजाक्स अनुसूचित जाति-जनजाति के अधिकारी एवं कर्मचारियों का एक संगठन है, जो इन जातियों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इन जातियों से संबद्ध प्रदेश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए शासन स्तर पर संघर्ष के लिए यह संगठन काम करता है। आरक्षण विरोधी नीतियों के लिए संघर्ष करना इस संगठन का काम है।
इनका कहना है…!
जिले के 9 मतदान केन्द्रों पर आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कुल 43।86 फीसदी वोट पड़े। अभी मतगणना की तिथि निर्धारित की जाएगी। पचमढ़ी से मतपेटी आने में देर हो सकती है, अत: संभवत: कल तय करेंगे कि कब मतगणना होगी।
बीडी बड़ोदिया, मुख्य चुनाव अधिकारी

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!