अटल जी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित होंगी

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
होशंगाबाद। म.प्र. की दस पवित्र नदियां में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश प्रवाहित किया जा रहा है। शनिवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय के संभागीय पार्टी कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्थि कलश लेकर पहुंचेंगे। जिले के सभी जनप्रतिनिधि व शहर के सभी सामाजिक बंधु, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी ने बताया कि श्री वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, वेयर कार्पोरेशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे, पूर्व विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं पार्टी के जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। यात्रा संभागीय पार्टी कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मां नर्मदा के सेठानी घाट पर प्रवाहित होने पहुंचेगी एवं मां नर्मदा के सेठानी घाट पर रामधुन का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शुक्रवार दोपहर में प्रशासनिक एवं सामाजिक संगठन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ डीआईजी रामआश्रय चौबे, कलेक्टर प्रियंका दास, एसपी अरविंद सक्सेना, एडीएम केडी त्रिपाठी, एसडीएम वृंदावन सिंह, एसडीओपी मोहन सारवान, थाना प्रभारी अनूप नैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा का पार्टी जिला कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गो से निकलने वाली अटलजी की यात्रा के रूट का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला मंत्री विवेक गौर, हंस राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राने, मीडिया प्रभारी गोविंदा गोदरे, मुकेश नागर, मंडल महामंत्री पूनम मेषकर, रोहित गौर, पार्षद अजय रतनानी, विक्रांत चौकसे, दीपक हेमनानी, अश्वनी सिंकरवार, रिंकू जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठजन मौजूद थे। अस्थि कलश यात्रा भाजपा कार्यालय से होते हुए रामजीबाबा समाधि, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा, महालक्ष्मी हार्डवेयर, राज्य परिवहन कृष्णा लॉज के सामने से, सतरास्ता, अमर चौक, शिवा इंरप्राइजेस, न्यू जयस्तंभ, हलवाई चौक, सराफा बाजार, झंडा चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!