अब सारणी में कटी युवती की चोटी, बेहोश हुई

प्रमोद गुप्ता
सारणी/पाथाखेड़ा। सोती हुए एक 18 वर्षीय की युवती की चोटी कट जाने से घर और मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि शोभापुर के सब स्टेशन क्रमांक 2 के पीछे रहने वाले सुजीत मंडल की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका मंडल घर में सो रही थी, और अचानक सुबह उसकी छोटी कटी मिली। परिजनों ने बताया कि प्रियंका मंडल घर में सो रही थी और अचानक सुबह उसकी चोटी कटी मिली। जब घर के लोगों ने प्रियंका को उठाने का प्रयास किया तो वहां नहीं उठी और प्रियंका के मुंह से झाग निकलने की वजह से घर के लोग घबरा गए। उन्होंने परिजनों को सूचना कर पहले तो आसपास के भगत से झाड़ फूंक का प्रयास किया। लेकिन जब प्रियंका मंडल की स्थिति चिंताजनक होने लगी तो परिजन तत्काल डब्ल्यूसीएल के एरिया अस्पताल पाथाखेड़ा में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
1808172पाथाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवती का उपचार किया जा रहा है। युवती वर्तमान समय में होश में है, उसकी चोटी कैसे कटी इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है। प्रियंका मंडल की मां सुमित्रा मंडल ने बताया कि वह मच्छरदानी के भीतर सो रही थी, बावजूद इसके उसकी छोटी कट गई है। चोटी कटने के अलावा उसके मुंह से लाल झाग भी निकल रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो किसी जहरीले कीड़े के काटने से ही उसके मुंह से झाग निकला है। जबकि उसकी चोटी के जो बाल है वह किसी कैंची से काटा जाना प्रतीक हो रहा है। मामला जो भी हो लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में पहली घटना होने की वजह से पूरे शहर में दहशत और चर्चाओं का माहौल जोरों पर है। मामले की शिकायत पाथाखेड़ा पुलिस में भी की गई है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!