अब होगा प्रतिमाओं पर कलरपेन्ट
इटारसी। दूसरे महीने के प्रथम रविवार को मोदी आर्मी के सदस्यों ने शहर में लगी शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया। मोदी आर्मी के मध्यप्रदेश संगठन मंत्री अनुराग देव गुप्ता ने बताया कि हम अपनी इस कारसेवा को अनवरत रूप से जारी रखेंगे। कई महीनों से महापुरुषों की प्रतिमाओं पर कलर नहीं हुआ है, जिसमें शान्ति भावन स्थित मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा का कलर पूरा निकल चुका है। इस संबंध में मोदी आर्मी द्वारा नगर पालिका सीएमओ को आवेदन पत्र के मध्यम से अवगत कराया जाएगा और शहर की सभी प्रतिमाओं पर कलर कराने की मांग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हम कारसेवा के माध्यम से हर महीने के प्रथम रविवार को उनका जलाभिषेक कर उनका पूजन अर्चन पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया जाता रहेगा। हम महापुरुषों की प्रेरणा से शहर मे हर वो कार्य करने का प्रयास करेंगे जिससे सामाज को एक नई ऊर्जा मिले। इस कार्यक्रम में मोदी आर्मी प्रदेशाध्यक्ष दिलीपचंद्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनीराम यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, जिला महामंत्री विकाश यादव, जिला मंत्री रोहित प्रजापति, नगराध्यक्ष अमित प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष गोविंद चौरे, नगर कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति, नगर मंत्री नितिन वर्मा, शिवा चौहान, मनोज अहिरवार, लखन कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।