अभा गोल्ड कप : जिला हॉकी संघ की बैठक शनिवार को

अभा गोल्ड कप : जिला हॉकी संघ की बैठक शनिवार को

इटारसी। गांधी मैदान पर अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजन के लिए शनिवार की शाम को 4:30 बजे जिला हॉकी संघ की एक बैठक फ्रेन्ड्स स्कूल परिसर में होगी। जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि बैठक में प्रतियोगिता की तिथि, शामिल होने वाली टीमों, आयोजन के लिए समितियों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने हॉकी संघ के सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस बैठक में आवश्यक रूप से शामिल हों।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!