अभा हॉकी प्रतियोगिता के लिए सदस्य सीएमओ से मिले

इटारसी। जिला हॉकी संघ ने आज अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर नपा की ओर से आर्थिक मदद एवं प्रतियोगिता की मेजबानी की स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया है।
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सीएमओ अक्षत बुंदेला को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष जिला हॉकी संघ द्वारा गांधी स्टेडियम में अखिल भारतीय महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता रहा है। इस हेतु नगर पालिका परिषद की ओर से हॉकी प्रतियोगिता के लिए आर्थिक सहयोग स्वीकृत है। जिला हॉकी संघ ने निवेदन किया है कि फरवरी माह में अभा महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराना संभावित है। अत: प्रतियोगिता आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद की मेजबानी और आर्थिक मदद के अनुरोध पर विचार करके प्रतियोगिता आयोजन की स्वीकृति प्रदान की जाए। जिला हॉकी संघ के अनुरोध पर सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि संघ की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, इसे पीआईसी के समक्ष रखा जाएगा और इसके बाद जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!