अल्लाह की इबादत में लीन हुआ मुस्लिम समाज

इटारसी। मुस्लिम धर्म का सबसे खास महीना माहे रमजान शुरु हो गया है। इस मुबारक महीने में हर साल की तरह इस साल भी बिरादराने इस्लाम के अनेक लोगों ने अल्लाह की इबादत में रोज़े रखे हैं और यह रोजेदार प्रतिदिन पांच बार की नमाज़ मस्जिद में जाकर अता कर रहे हैं।
माहे रमजान शरीफ मुस्लिम धर्म का वह मुबारक महीना है जो अपने साथ ढेरों शबाब लेकर आता है। यह महीना प्रत्येक मुसलमान को उसके धर्म और ईमान से अवगत कराता है। अल्लाह की दी हुई इस इनसानी जिंदगी का मकसद क्या है, इसकी हकीकत बताता है और भी अनेक खासियत इस माहे रमजान की है। इसलिए इस्लामिक पंचांग में इसे सबसे खास महीना माना गया है। माहे रमजान के इस मुबारक मौके पर पूरी दुनिया के साथ ही इटारसी में रहने वाले मुसलमान भी इसे अमनो-अमान के साथ मना रही है। शहर की सभी मस्जिदों में अजान के साथ ही विशेष नमाज भी अता करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंच रहे हैं। इस बार रोजे का महीना रमजान भीषण गर्मी में आया है। इसे लेकर मस्जिदों में खासे इंतजाम किये गये हैं। ईदगाह मस्जिद लक्कडग़ंज कमेटी के सदर गुलाम मोहम्मद ने मस्जिद में किये इंतजामों की जानकारी दी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!