अवतरण दिवस : निकली शोभायात्रा

बनखेड़ी। सर्व ब्राह्मण समाज बनखेड़ी द्वारा भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा का प्रारंभ पांडे कॉलोनी से हुआ। भगवान परशुराम को रथ पर बैठा कर नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण हुआ। शोभायात्रा का स्वागत नगर में जगह-जगह किया गया। नगर मे भगवान परशुराम जी की पूजन जगह जगह की गई। शोभा यात्रा का समापन मदन मोहन की हवेली पर किया गया।
bankhedi09519 2
मंच कार्यक्रम बाचावानी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण पैलेस में किया। मंचीय कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री ब्रह्म डंडी जी महाराज जी का प्रवचन कार्यक्रम रखा गया। समाज में अनेक क्षेत्रों में अच्छे कार्य कर रहे सम्मानित किया गया जिसमें अजय भूषण शुक्ला तहसीलदार, डॉ रमाकांत मिश्रा चिकित्सा के क्षेत्र में एवं वीरेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं उन्हें भी सर्व ब्राह्मण समाज बंधुओं द्वारा सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में समस्त क्षेत्रीय विप्र बंधु उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!