अविनेश तिवारी संभागीय उपाध्यक्ष बने
इटारसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र बालोठिया की सहमति से संभाग अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया की अनुशंसा पर प्रदेश मंत्री नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अरुण तिवारी ने नर्मदापुरम संभागीय उपाध्यक्ष पद पर पंडित अविनेश तिवारी को मनोनीत किया है। श्री तिवारी की नियुक्ति पर शिव भारद्वाज, सुनील दुसाने, अनिल दुसाने, राकेश पाराशर, आशीष दुबे, आलोक राठौर तथा हरदा जिला अध्यक्ष मनोज पांडे, दिनेश शर्मा, अनुज दुबे, नीलाभ मिश्रा, विनोद दुबे, एम के मिश्रा ने बधाई दी है।