आकाश बने नगर सह संयोजक

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ होशंगाबाद के जिला संयोजक विजय चौकसे ने संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र शर्मा विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय की अनुशंसा एवं क्षेत्रीय विधायक सीतासरन शर्मा की सहमति से आकाश अहिरवार को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का नगर सह संयोजक नियुक्त किया गया है। आकाश अहिरवार ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया है।
आकाश अहिरवार को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का नगर सह संयोजक बनाये जाने पर प्रमुख रूप से भीमा अहिरवार, शोभराज अहिरवार, प्रवीण, सोनू रायकवार, प्रवीण मेहरा आदि ने बधाई दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!