आज़ाद की जयंती पर जमी काव्य की महफिल

इटारसी। श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर युवा पत्र लेखक मंच के तत्वावधान में एक काव्य निशा का आयोजन किया गया। गुलाब भूमरकर के संयोजन में आयोजित इस भव्य गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामवल्लभ गुप्त ने की तथा गोष्ठी सुप्रसिद्ध कवि रमेशचन्द्र मंसूरे के मुख्य आतिथ्य में हुई।
गोष्ठी में शहीद चन्द्रशेखर आजाद का पुण्य स्मरण करते हुए स्व. बालकवि बैरागी, गीतकार नीरज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अरविंद त्रिपाठी, नरसिंहपुर, यशवंत पाटीदार, मंदसौर, सुनील भिलाला होशंगाबाद, विनोद दुबे बिछुआ, ममता वाजपेयी, सुनील जनोरिया, श्याम अजनेरिया, एसआर धोटे, राजेन्द्र भावसार सागर, रोहिणी दुबे निर्भय, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, मदन बड़कुर तन्हाई, सतीश शमी, तरुण तिवारी तरु, ताम्रकार अविनेश चन्द्रवंशी, आलोक शुक्ला अनूप, ममता टांडेकर, राजेश गुप्ता, जीवन घावरी, राजेश व्यास, गुलाब भम्मरकर महाकवि फंदा सहित मंचासीन अतिथियों ने भी काव्य पाठ किया। देर रात तक चली इस काव्य निशा का संचालन विनोद कुशवाहा ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवा पत्र लेखक मंचके अध्यक्ष राजेश दुबे ने किया। इस अवसर पर अशोक सराफ, सुनील वाजपेयी, दिनेश सिंह, टीआर भदौरिया, सुरेशचन्द्र सोनी, प्रखर दुबे, सौरभ दुबे, ब्रजमोहन सोलंकी, मनमोहन मालवीय, रूपेंद्र सोलंकी सहित अनेक श्रोता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!