आजाद की जयंती पर अनाहत का विमोचन और काव्य संध्या

इटारसी। नगर की साहित्यिक संस्था साहित्य साधना के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शायर जफ़र उल्लाह खान जफ़र मुख्य अतिथि थे तथा वरिष्ठ साहित्यकार रामवल्लभ गुप्ता ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर के संपादक विनोद कुशवाहा उपस्थित थे।
स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अनाहत पत्रिका का विमोचन और काव्य निशा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों सहित गणमान्य नागरिकों ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था की ओर से अतिथियों के स्वागत् के बाद विनोद कुशवाहा द्वारा संपादित स्व. उमाशंकर शुक्ल पर एकाग्र अनाहत के नवीनतम अंक का विमोचन युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि कवि सतीश पाराशर, मदन बड़कुर तन्हाई, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, सतीश शमी, तरुण तिवारी तरु, आलोक शुक्ल अनूप, हिमांशु सिंह हार्दिक, सुनील भिलाला ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में युवा गज़लकार सतीश शमी के संचालन में काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई जो देर रात तक चली। इस अवसर पर अतिथियों सहित आमंत्रित कवियों द्वारा भी काव्य पाठ किया गया। आयोजन में ममता वाजपेयी, स्वर्णा छेनिया, अरविन्द त्रिपाठी, सुनील जनोरिया, भगवान दास बेधड़क, अविनेश चंद्रवंशी, राकेश ओझा, कमल पटेल, दिनेश सिंह, हिमांशु शर्मा आदि कवि विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में संस्था के संयोजक गुलाब भुम्मरकर ने आभार प्रदर्शन किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!