आत्मरक्षा की तकनीक सीखनी होगी : जैन

आत्मरक्षा की तकनीक सीखनी होगी : जैन

इटारसी।शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को महिला सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इटारसी पुलिस थाने से उपनिरीक्षक आम्रपाली थहाट और पथरोटा थाने से प्रज्ञा शर्मा ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया और कानूनी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य कुमकुम जैन ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीक सीखनी होगी। आज भी महिलाओं के मनोबल को ऊंचा करने की जरूरत है, इससे विपरीत परिस्थिति का सामना करने में महिलाओं को परेशानी न हो। आम्रपाली थाहट ने बताया कि हमें जुर्म के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जब वह स्वरयं की रक्षा करने में सक्षम होगी तभी वह दूसरों की सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी भी छात्राओं को प्रदान की। प्रज्ञा शर्मा ने महिलाओं सुरक्षा संबंधी कानून में विभिन्न धाराओं व पास्को एक्ट से अवगत कराया एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
डॉ. संजय आर्य ने बताया कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हर आम आदमी की है, प्रत्येेक व्यक्ति जागरूक होगा तभी वह दूसरों को भी जागरूक कर सकता है। जिससे हर महिला गर्व से अपने जीवन को व्यरतीत कर सके। इस अवसर पर डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा, आनंद कुमार पारोचे, रवीन्द्र चौरसिया, मुकेश चंद्र विष्ट, शिखा गुप्ता, प्रियंका भट्ट, तरुणा तिवारी, सुषमा चौरसिया, सोनम शर्मा, सरिता मेहरा, महेन्द्रिका मालवीय, राजेश कुशवाहा, हेमंत गोहिया एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!