आनंद मेले का शुभारंभ, निकलेगी शोभायात्रा

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरूवार को परशुराम भवन में आनंद मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संरक्षकद्वय पूर्व विधायक अम्बिका शुक्ला, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष वंदना ओझा, ऊषा शुक्ला ,सचिव वीना तिवारी, निधि शर्मा,विधि पचौरी एवं संरक्षक मंडलद्वय की उपस्थिति में हुआ।
it02519 3
कार्यक्रम में जितेंद्र उपरीत, राकेश दुबे, राघवेन्द्र पांडेय, सर्वेश शर्मा, राघवेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर दुबे,अखिल दुबे, संदीप तिवारी, मनीष जोशी, केके शुक्ला, रजत मिश्रा, सुनील बाजपेयी, मनोहर तिवारी, दिनेश उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, प्रकाश दुबे, आलोक दीक्षित, दीपक श्रोती, कमल लाटा, गोपाल शर्मा,गोलू मिश्रा, विनोद शर्मा मौजूद रहे। मेले में खानपान एवं मनोरंजक स्टॉल सजाए गए।
भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शाम 4 बजे परशुराम भवन से निकाली जाएगी। फ्रेन्डस स्कूल मैदान पर महाआरती, विप्र सम्मेलन, विप्र शिरोमणी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!