आर्डनेंस के कर्मचारियों को दी विधिक जानकारी
इटारसी। तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी द्वारा ऑर्डिनेस फैक्ट्री इटारसी में आज मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोान किया गया। शिविर में उपस्थित फैक्ट्री के कर्मचरियों ने कानून की बारीकियों को सुना और समझा तथा अपनी जिज्ञासा और समस्याओं पर उपस्थित न्यायाधीश देवेश उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल, सचिव पारस जैन से सवाल किए। इस अवसर पर ऑर्डनेंस फैक्ट्री के कार्यकारी जनरल मैनेजर श्री त्रिपाठी, एडमिन श्री पटनायक ने शिविर को संबोधित किया। संचालन अनूप कुमार ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राम किशोर आठनेरे, राजा पांडेय औरर समिति के सदस्य केनेडी उपस्थित थे।