आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 16 फरवरी से होगा

आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 16 फरवरी से होगा

देश की नामी हॉकी टीमों को आमंत्रित किया जाएगा
इटारसी। अखिल भारतीय महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता 16 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। यह निर्णय आज शनिवार की शाम यहां फ्रेन्ड्स स्कूल परिसर में हुई हॉकी होशंगाबाद की एक बैठक में लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया कि संघ के विस्तार के लिए प्रयास किये जाएं, साथ ही नगद – पुरस्कार के लिए संगठन के सभी सदस्यों से सहयोग लिया जाए। यह भी निर्णय लिया है कि यदि कोई फर्म, संस्था या व्यक्तिगत रूप से कोई प्रथम और द्वितीय पुरस्कार की राशि देना चाहे तो संगठन उसे स्वीकार कर सकता है। लेकिन, उसे राशि संगठन के पास जमा करनी होगी। इसी तरह से संघ ने निवृतमान नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल का पांच वर्ष तक सहयोग करने पर सम्मान करने का निर्णय भी लिया है। बैठक में तय किया है कि प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित की जाने वाली टीमों से संपर्क प्रारंभ किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं मार्गदर्शक सिलास लाल, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, सचिव कन्हैया गुरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, दीपक जेम्स, सर्वजीत सिंह सैनी, अजय बतरा, अरुण राबर्ट, कुलभूषण मिश्रा, निशांत अगस्टीन, मो. जाफर सिद्दीकी, दीपू, रीतेश श्रीवास्तव, सचिन सोनोने सहित संघ के अनेक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!