इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता दिसंबर में होगी

जिला हॉकी संघ की बैठक, कई निर्णय लिए
इटारसी। जिला हॉकी संघ की एक बैठक आज शाम यहां गांधी वाचनालय में आयोजित की गई। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे की अध्यक्षता में हुई संघ की बैठक में दिसंबर माह में इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी टूर्नामेंट कराने के हॉकी मप्र के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगायी गई। इसके अलावा आल इंडिया टूर्नामेंट भी इस प्रतियोगिता की तिथि के आसपास कराने और संघ की सदस्यता करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, ईपी लाल, जयराज सिंह, दीप सिंह, अरुण राबर्ट, अजय बतरा, शेख नियाज, रविन्द्र जोशी, कन्हैया गुरयानी, जयसिंह, सर्वजीत सिंघ सैनी, रवि हरदुआ, मुकेश मैना, राजेन्द्र सिंह तोमर, सचिन राय, कुलभूषण मिश्रा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

मप्र की टीमें आएंगी दिसंबर में
बैठक में गांधी मैदान पर दिसंबर माह में अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने की सहमति बनी है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 27 टीमें शामिल होंगी। इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता कराने का कार्यक्रम मप्र हॉकी की ओर से आया था। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे ने बैठक में सभी सदस्यों को इसके बारे में जानकारी प्रदान की। इस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगायी। इस प्रतियोगिता के दौरान सीनियर और जूनियर खिलाडिय़ों का एक प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से खिलाडिय़ों को खेल सामग्री भी प्रदान की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ खिलाड़ी रविन्द्र जोशी को जिला हॉकी संघ का कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!