इटारसी का समरस्ता नगर, राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित

इटारसी। नगरपालिका इटारसी का समरसता नगर प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड्स में ऑर्डर ऑफ मेरिट पुरस्कार के लिए चयनित हो गया है। यह पुरस्कार 21 जून को नई दिल्ली के संविधान भवन में दिया जाएगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड के लिए देश के 2500 से अधिक कार्यों के लिए सभी राज्यों से आवेदन आए थे। इसमें नगर निगम, जि़ला प्रशासन से नवाचार श्रेष्ठ कार्यों के प्रस्ताव प्रतिस्पर्धा हेतु आमंत्रित किए गए थे। इसमें अंतिम 75 चयनित कार्यों में इटारसी नगरपालिका का समरसता नगर चयनित किया गया है।

यह है उपलब्धि
ओझा बस्ती के निवासी पहले काफी गंदगी में अव्यवस्थित जीवन गुजार रहे थे। नगर पालिका ने यहां लगभग 45 लाख रुपए की लागत से पचास परिवारों को बेहतर मकान देकर उनका जीवन स्तर उठाने के प्रयास किए। उनको एक कमरे का मकान बनाकर दिया, नलकूप खनन किया और पक्का शौचालय बनाया। उनको उनकी बस्ती के पास ही रोजगार के अवसर प्रदान किए। इसमें नगर पालिका और विधायक निधि से राशि खर्च की गई है। इस नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर 75 कार्यों में चयनित किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!