एक दीप मध्य प्रदेश के विकास के लिए

एक दीप मध्य प्रदेश के विकास के लिए

भाजपा ने मनायी सतरस्ता पर दीवाली
इटारसी। नगर भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली के अवसर पर एक दीप मध्य प्रदेश के विकास के नाम कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभ भाई सात रास्ता न्यास कॉलोनी में किया। इस अवसर पर भारत माता की आरती के पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। आरती एवं जय घोष लगाया के बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, ओम प्रकाश यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ऋषि दुबे, रणजीत चावला, नगर प्रवक्ता अभिषेक तिवारी, जोगेन्दर सिंह, नरेंद्र सिंह राजपूत, राहुल चौरे, गोलू मालवीय, राहुल पटेल, श्रीधर सिंह, अशोक मालवीय, मनोज अग्रवाल, प्रिंस सलूजा, मनोज मालवीय, विजय चौरे, अक्ष यादव, विजय राय, मनोज राजवंशी, आलोक राजपूत, इंद्रजीत मालदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन मुकेश चंद्र मैना ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!