एक भारत श्रेष्ठ भारत : छात्राओं ने लोकनृत्य किये

एक भारत श्रेष्ठ भारत : छात्राओं ने लोकनृत्य किये

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठक भारत क्लब द्वारा जनवरी में विविध कार्यक्रम हुए। समन्वयक हरप्रीत रंधावा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार क्लब की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
जनवरी माह में छात्राओं के लिए मणिपुर राज्य से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन, मणिपुर भाषा सिखाने हेतु यू-टूब ट्यूटोरियल, सूचना पटल पर मणिपुर राज्य संबंधित पोस्टर प्रदर्शन कर प्रदेश की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की। 21 जनवरी को मणिपुर राज्य का स्थाशपना दिवस मनाया। छात्राओं को मणिपुर के इतिहास की जानकारी दी। छात्राओं ने मणिपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयंती, सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप संगाई महोत्सव की छात्राओं सुष्मिता नामदेव, रिचा गौहर, स्वाति यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी। श्रीमती रंधावा ने बताया कि अगले चरण में छात्राओं का संवाद मणिपुर के मोइरंग महाविद्यालय के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. संजय आर्य, रवीन्द्र चौरसिया, अमित कुमार, डॉ. मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ. पुनीत सक्सेना, तरुणा तिवारी, प्रियंका भट्ट, पूनम राय, महेन्द्रिका मालवीय, सरिता मेहरा, राजेश कुशवाहा, हेमंत गोहिया एवं छात्रा सुरभि सिंह का योगदान रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!