कन्या पूजन के पश्चात किया पौधारोपण
बनखेड़ी। एक अभियान प्रकृति के नाम बनखेड़ी द्वारा विगत 40 सप्ताह से बनखेड़ी नगर के मंदिरों में एवं सरकारी कार्यालयों में एवं स्टेशन परिसर में नगर के जागरूक लोगो के जन्मोत्सव पर पौधारोपण किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं बनखेड़ी नगर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज दीक्षित एवं पत्रकार कमल किशोर भार्गव और पत्रकार रवि देजवार के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मां दुर्गा के मंदिर विद्युत मंडल नयाखेड़ा में अभियान के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन कर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने प्रकृति के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। पौधरोपण में मनोज दीक्षित, जितेन्द्र भार्गव, कमल किशोर भार्गव, मनीष मोकाती, रवि देजवार, लोकेश मालवीय, पंकज प्रजापति, हरपाल चौधरी, रामकुमार पटेल, दिनेश बसेडिया, कपिल शुक्ला,सोनू शर्मा, कुलदीप शुक्ला, घासीराम कुशवाहा, संकेत सराठे सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।