कन्हैया बने असंगठित कामगार कांग्रेस के नगराध्यक्ष
इटारसी। असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने इटारसी नगर अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल बामने को नियुक्त किया है। श्री वर्मा जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की सहमति से यह नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयूर जायसवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, किसान कांग्रेस नगराध्यक्ष राकेश चंदेल एवं मेहरागांव ग्रामीण मंडल सेक्टर प्रभारी चंद्रकांत बाहरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।