कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा के सदस्यों का सम्मान

इटारसी। कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा के विधिवत नगर पुरोहित निर्वाचित होने पर कावेरी स्टेट दुर्गा मंदिर के पुजारी आचार्य संदीप दुबे एवं परामर्श मंडल के सदस्यों का सम्मान समारोह दुर्गा मंदिर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व गृह उप मंत्री विजय दुबे काकूभाई सहित कावेरी एवं वीआईपी स्टेट के निवासी मौजूद थे। पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इटारसी शहर में कर्मकांडी ब्राह्मणों का अब तक कोई संगठन नहीं था तथा तीज त्यौहारों को लेकर कई विसंगतियां होती थी।
श्री दुबे ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज को इस बात की प्रसन्नता है कि संस्कृत में उपाधि प्राप्त आचार्य को नगर पुरोहित बनाया गया है। इसी तरह आचार्य एवं शास्त्रीगणों को परामर्श मंडल में शामिल किया है। उन्होंने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने कहा कि शहर की बड़ी आवश्यकता थी कि कर्मकांडी ब्राह्मणों का एक संगठन बने एवं हिन्दुओं के तीज त्यौहारों का निर्णय तथा महत्वपूर्ण मामलों में वह अपनी खुली राय दे सके। नगर पुरोहित संदीप दुबे ने कहा कि मैं ऐसा कोई कृत्य नहीं करूंगा की कर्मकांडी ब्राह्मण सभा को उस पर उन्हें अफसोस हो।
कावेरी एवं वीआईपी स्टेट की महिला सदस्यों ने अपनी कालोनी में मंदिर के पुजारी आचार्य संदीप दुबे को नगर पुरोहित बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि निश्चित ही आचार्य संदीप दुबे कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा का नाम ऊंचा करेंगे। इनके ज्ञान और अनुभव का लाभ समाज को मिलेगा। नव निर्वाचित नगर पुरोहित संदीप दुबे एवं परामर्श मंडल के मौजूद सदस्यों विकास शर्मा शास्त्री, मनमोहन भार्गव शास्त्री, विनय भार्गव शास्त्री, शरदचंद शास्त्री का सम्मान किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!