कलश यात्रा से हुआ विष्णु यज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा से हुआ विष्णु यज्ञ का शुभारंभ

प्रतिदिन होगा सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन
इटारसी। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा जीआरपी प्रांगण स्तिथ शिव मंदिर में साथ दिवसीय विष्णु यज्ञ का शुभारंभ आज सुबह विशाल कलश यात्रा तथा शाम को पौराणिक अरणी मंथन द्वारा यज्ञ की ज्योति प्रज्वलित करके हुआ।
विश्व शांति हेतु श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन आज से 05 मार्च तक श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, रेल्वे स्टेशन जीआरपी प्रांगण इटारसी में किया जा रहा है। श्री विष्णु महायज्ञ में आज कलश यात्रा सुबह 11 बजे नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुँची, इसके पश्चात गणेश पूजन, पंचांग पूजन, ब्राम्हण बरण, यज्ञ मंडप प्रवेश अरणी मंथन द्वारा यज्ञ हवन प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक हवन किया, जिसमें यज्ञाचार्य पं.अशोक भार्गव, प्रवचनकर्ता मनमोहन भार्गव द्वारा यज्ञ एवं प्रवचन कराया जायेगा एवं शाम को आरती प्रसादी वितरण किया जायेगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!