कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह का तबादला, धनंजय सिंह होंगे नए कप्तान

इटारसी। राज्य शासन ने होशंगाबाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह का तबादला कर दिया है। उनको मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग में उपसचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर धनंजय सिंह भदौरिया को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है।
मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहन्ती ने यह आदेश गुरुवार को जारी किये हैं। इसी तरह कमिश्रर नर्मदापुरम संभाग रवीन्द्र कुमार मिश्रा का तबादला भी कमिश्रर जबलपुर संभाग हो गया है। उनके स्थान पर रजनीश कुमार श्रीवास्तव नर्मदापुरम संभाग बनाये गये हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!