कल मनेगा अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
कल मनेगा अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
इटारसी। आपसी मेलजोल ग्रुप बुधवार 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाएगा। अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर ग्रुप के सदस्य केक काटेंगे तथा रंगारंग कार्यक्रम होगा। ईश्वर रेस्टॉरेंट के सभागार में रात 9 बजे से ग्रुप के सदस्य उन गीतों को गुनगुनाएंगे जो फिल्मों में अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए थे। ग्रुप ने संगीतप्रेमियों से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।