कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बने प्रकरण वापस लेने की मांग

इटारसी। ग्राम शोभापुर में करीब ढाई सौ ग्रामों की बिजली समस्या को लेकर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज पटेल और सोहागपुर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष रणवीर पटेल के नेतृत्व में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया था जिसमें भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सरताज सिंह एवं अन्य भाजपा नेता सम्मिलित हुए थे पर पुलिस ने सिर्फ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इस कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है उन्होंने तत्काल प्रकरण वापस लेने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक से की है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन ने कहा कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों की समस्याओं को उठाने वाले राजनीतिक लोगों को निशाना बना रही है। यह प्रवृत्ति भाजपा की लोकतांत्रिक सोच को नाजायज तरीके से दबाने की ओर इशारा करती है। जैन ने कहा कि एक और तो भाजपा आपातकाल को याद करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं और अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई देती है, पर खुद अपनी समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। ऐसा ही उन्होंने मंदसौर में भी किसानों पर गोली चलाकर किया था। अपनी समस्याओं को लेकर आज किसान जागरूक है अब उसकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!