कांग्रेस संगठन चुनाव : बीआरओ मिले कार्यकर्ताओं से

कांग्रेस संगठन चुनाव : बीआरओ मिले कार्यकर्ताओं से

इटारसी। कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव कार्यक्रम में ब्लॉक चुनाव अधिकारी कैलाश मिश्रा दोपहर में इटारसी पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, जिला उपाध्यक्ष पाली भाटिया, मधुसूदन यादव, सेवादल प्रदेश संयोजक मोहन झलिया, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, रमेश साहू का नगर अध्यक्ष पंकज राठौर एवं सेवादल जिला अध्यक्ष शेष मेहरा ने स्वागत किया।
श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी सदस्यों, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारियों से बात कर आपसी सहमति से ब्लॉक बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि, प्रदेश प्रतिनिधि और ब्लॉक अध्यक्ष का निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि एकजुट हो कर संगठन का मजबूत ढांचा तैयार कर आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ कमर कस मैदान में आयें। बैठक में साधना दुबे सहगल, सम्राट तिवारी, ब्रजेश सेंगर, प्रवीण गांधी, शरद बामने ने अपने सुझाव रखे। श्री मिश्रा पूर्व विधायक अंबिकाप्रसाद शुक्ला के निवास पर गए जहां उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और संगठन के संबंध में बातचीत की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!