काला दिवस के तहत रेलकर्मियों ने की नारेबाजी

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा शासन की नीति के खिलाफ काला दिवस मानाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज सुबह दस बजे टीआरएस शेड में सभा का आयोजन किया गया।
मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड केके शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष कामरेड जावेद खान, यूथ मंडल अध्यक्ष कामरेड तरुण शुक्ला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारियों को प्रशासन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के चलते कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संगठन सचिव सह प्रवक्ता सुरेश धूरिया, यूथ विंग शाखा अध्यक्ष कामरेड आकाश यादव, सचिव कामरेड सुरेन्द्र नाथ सिंह, शाखा सह सचिव कामरेड देवेन्द्र श्रीवास्तव एवं अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!