किया बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन

जल संकट से निपटना, प्रशासन का पहला लक्ष्य

जल संकट से निपटना, प्रशासन का पहला लक्ष्य
प्रमोद गुप्ता
सारनी। अल्प वर्षा के कारण आने वाले समय में जल संकट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका सारणी द्वारा आम जनता को सजग करते हुए स्थानीय जन सहयोग एवं नपा कर्मचारी अमले के साथ नगर के विभिन्न स्थनो पर बोरी बन्धान कर जल संग्रहण का कार्य किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में कुल 5 स्थानों पर बोरी बंधान कार्यक्रम किया गया है तथा सार्वजनिक अन्य जल संरचनाओ की भी सफाई की गई। साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सार्वजनिक नलों की मरम्मत कर लीकेज बन्द कर टोटियां बदली गई। आज आम जनता से संवाद कर जल सरंक्षण के महत्व के बारे में बताया। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी के विभिन्न विभाग के साथ भी सम्पूर्ण नगर में जल संरक्षण के लिए एक कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। ताकि आने वाले ग्रीष्मकाल में जल संकट से निपटा जा सकेगा। इस कार्य को मूर्त रूप देने में जन सहयोग भी आवश्यक होगा। आज 5 बोरी बन्धान कर जल राशि की सहजने का कार्य किया गया।

इनका कहना है …!
नगरपालिका के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को जल संकट से जूझना न पड़े। इसलिए अपने आसपास की छोटी बड़ी नदियों पर बोरी बंधन कार्यक्रम किया जा रहा है।
पवन कुमार राय मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारणी

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!