किशोद दा के गीत गाकर मनाया जन्मदिन
इटारसी। संगीत प्रेमियों का संगठन आपसी मेलजोल ग्रुप ने भगवान परशुराम भवन में पाश्र्व गायक किशोर कुमार का जन्मदिन उनके गीत गाकर और केक काटकर मनाया। इस अवसर पर संस्था के एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले कार्यक्रम के अंत में केक काटकर हैप्पी बर्थ डे टू यू किशोर दा कहकर एकदूसरे को केक खिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी श्रोता मौजूद रहे। संचालन राकेश दुबे ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. जितेन्द्र ओझा, ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अखिल दुबे, अनिल शुक्ला सहित सभी सदस्यों ने संगीत की देवी सरस्वती और किशोर कुमार के चित्र पर माल्र्यापण करके की। ग्रुप के कलाकार पं. जितेन्द्र ओझा, पंकज गुप्ता, संतोष थियोडर सर, दीपक चौधरी, मो.अकरम खा, अनिल शुक्ला, विशाल पांडेय, विवेक पांडेय, आरके बावरिया, रमेश धूरिया, कमलेश मनवारे, अजय श्रीवास्तव डुग्गे भाई ने एक से एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नवोदित कलाकार ऋषभ दुबे ने भी गीत के माध्यम से किशोर कुमार के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम की सफलता में अखिल दुबे, कमलकिशोर शुक्ला डेजी, सतीश शर्मा, रजत मिश्रा, बृजेश गुप्ता, रोहित नागे का सराहनीय योगदान रहा।
किशोर कुमार के जन्मदिन पर शहर में बीते कई वर्षों से रोड शो कर रहे कलाकार भरत गायकवाड़ ने इस वर्ष भी किशोर साहब के गीत गाते हुए सूरजगंज से जयस्तंभ चौक और प्रमुख मार्गों पर रोड शो किया। संगीत प्रेमियों ने भरत गायकवाड़ को फूल मालाओं से लाद दिया था। जयस्तंभ चौक पर भरत ने कलाकारों और श्रोताओं की भीड़ के बीच केक काटकर किशोर का जन्मदिन मनाया। इससे पहले पत्रकार भवन में आलाप म्यूजिकल ग्रुप ने भी किशोर कुमार के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मनीष जैसवाल, प्रवीण कश्यप भोपाल, राशि खाड़े इटारसी, अनिल श्रीवास्तव, सत्यम बाथरी, मुकुल मालवीय, अपर्णा शुक्ला सहित अन्य कलोकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी। निनान म्युजिकल ग्रुप ने पुरानी इटारसी स्थित अभिनंदन हाल में केक काटा और ग्रुप के अतुल शुक्ला, आलोक गिरोटिया, अमिताभ बैस, दीपक सोनी, सुखमीत सोखी, शशांक बैशाखिया, अजय राज, प्रदीप बैस, संजय दीवान आदि ने किशोर कुमार के गीत गाकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।